{"_id":"592b1dcd4f1c1ba915bdb131","slug":"tracks-clear-dehradun-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक क्लीयर, देहरादून तक जाएंगी ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक क्लीयर, देहरादून तक जाएंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 29 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरिद्वार से देहरादून के बीच शनिवार से ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक पर निर्माण व मरम्मत कार्य के चलते चार ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया था। काम पूरा होने के बाद ट्रैक क्लीयर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार से देहरादून के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को गोरखपुर से देहरादून जाने वाली अप लाइन की ट्रेन संख्या (15001) राप्ती गंगा एक्सप्रेस, अप लाइन की ट्रेन संख्या (15005) राप्ती गंगा मेल, बनारस से देहरादून जाने वाली अप लाइन की ट्रेन संख्या (14265) जनता एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या (13009) हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ हरिद्वार तक था। हरिद्वार से देहरादून के बीच इनका संचालन रद्द किया गया था। ट्रेनों का संचालन बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पंजाब मेेल साढ़े छह घंटे देरी से आई
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेन संख्या (13006) अमृतसर हावड़ा रविवार सुबह तय समय 8:30 बजे से 6:30 घंटे देरी से आई। इसी तरह कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली अप लाइन की ट्रेन संख्या (13151) कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस रविवार की सुबह निर्धारित समय 12:30 बजे से 2:15 घंटे देरी से आई। यात्री घंटों स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन