फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Toppers cheated the old man of 45 thousand

Hardoi News: वृद्ध से टप्पेबाजों ने की 45 हजार की ठगी

Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Toppers cheated the old man of 45 thousand
हरदोई। शहर कोतवाली इलाके में टप्पेबाजों ने एक वृद्ध से 45 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर शहर कोतवाल व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

वृद्ध से ठगी की वारदात शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास कॉलोनी में हुई। सांडी थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले गोपाल (60) अपने भतीजे के साथ शहर की आवास विकास कॉलोनी में स्थित एक बैंक में रुपये निकालने आये थे। वह 45 हजार रुपये निकालकर भतीजे के साथ वापस जा रहे थे। कुछ दूरी पर उससे चार लोग मिले और कहा कि उसकी जेब में जो रुपये हैं वह रंगीन हैं।
विज्ञापन

चलेंगे नहीं। टप्पेबाजों ने उसे झांसे में लिया और रुपये बदलने को लेकर चले गए। कुछ देर बाद वृद्ध को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच और पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed