फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tomb will be built in the sea if enemies come through the ocean: Minister of Waterpower

सागर के रास्ते आए दुश्मन तो समुद्र में ही बन जाएगी कब्र : जलशक्ति मंत्री

Mon, 08 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tomb will be built in the sea if enemies come through the ocean: Minister of Waterpower
नेवादा में कार्यक्रम को संबोधित करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मंच पर मौजूद भाजपा नेता अज? - फोटो : HARDOI
भरावन। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा है कि आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में हमले की साजिश रचेंगे तो समुद्र में ही कब्र भी बन जाएगी। समुद्रों के चारों ओर बंदरगाह तेजी से बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कानूनों को लेकर धरना देने वाले अब तक यह नहीं बता पाए कि कानूनों में काला क्या है।
विज्ञापन

भरावन विकास खंड के ग्राम नेवादा में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित इंटर कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि सांसद और विधायक निधि तो बनी थी, लेकिन किसानों के लिए पहली बार कोई निधि बनी है, जिसे सम्मान निधि कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत गांव में रहता है, किसानों के दिल में रहता है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए बनाए गए कानूनों को धरना देने वाले लोग काला कानून बता रहे हैं, लेकिन केंद्री य कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की खुली चुनौती पर भी विपक्षी यह नहीं बता पा रहे कि कृषि कानून में काला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 2024 तक सूबे के हर गांव, हर पुरबे और हर घर में नल से जल मिलेगा। कार्यक्रम में बालामऊ के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा नेता अजय वाजपेयी भुल्लन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, मल्लावां-बिलग्राम के विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, विनोद सिंह तोमर, धीरेंद्र सिंह, अमल शुक्ला, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

दिल्ली के हवाई अड्डे पर दुनिया मांग रही कोरोना वैक्सीन
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कोरोना काल को लेकर कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर भारत की कवायद तेजी से होती रही। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए भारत में ही वैक्सीन तैयार कर ली गई। अब पूरी दुनिया दिल्ली के हवाई अड्डे पर कोरोना की वैक्सीन पाने के लिए बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed