फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Toilets were not made by withdrawing money, now recovery will be done

Hardoi News: पैसा निकालकर नहीं बनवाए शौचालय, अब होगी वसूली

Sun, 08 Jan 2023 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Toilets were not made by withdrawing money, now recovery will be done
हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में जिम्मेदार और लाभार्थी मखौल उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए मिली प्रोत्साहन राशि को आहरित कर लिया। इसके बाद शौचालय नहीं बनवाए। वहीं जिम्मेदारों ने पुरानी फोटो पोर्टल पर अपलोड करा दी। इसकी शिकायत पर हुई जांच में हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत कराही के मजरा दाऊदपुर में 36 परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में चयनित किया गया। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर इन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 12-12 हजार रुपये दो बार में जारी किए गए।
विज्ञापन

शौचालय न बनवाए जाने की शिकायत गांव निवासी रामभजन ने एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार से की। इसकी उन्होंने जांच की, तो पाया कि लाभार्थियों ने प्रोत्साहन राशि आहरित कर ली है, लेकिन शौचालय नहीं बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि आधे-अधूरे शौचालयों के स्थान पुराने और दूसरे शौचालयों की फोटो पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए। इस हिसाह से करीब 4.32 लाख की गड़बड़ी की गई है। इस पैसे की वसूली की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed