{"_id":"aa401aeeda524a94c5803f898c65e1e4","slug":"today-will-address-sp-supremo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज संबोधित करेंगे सपा सुप्रीमो मुलायम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज संबोधित करेंगे सपा सुप्रीमो मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा मुखिया और पूर्व
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव रविवार को राजकीय इंटर कालेज में आयोजित
त्रि-स्तरीय पंचायती राज व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान
चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगा।
प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर सभा में आने वाले वाहनोें को अलग अलग जगहों पर रोकने की व्यवस्था की है। शहर में जाम न लगे, इसके लिए भी फोर्स को लगाया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सभास्थल का जायजा लिया और निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पंचायती राजमंत्री व सांसद नरेश अग्रवाल भी भाग लेंगे। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह जीआईसी ग्राउंड मेें आयोजित सभास्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।
इससे पूर्व पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव के अलावा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व सांसद नरेश अग्रवाल भी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। हैलीपैड पर उतरने से पहले ही सभा स्थल को जाने वाला मार्ग रोक दिया जाएगा।
ऐहतियात के तौर पर रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन भी अलग-अलग स्थानों पर रोके जाएंगेे। सभा के बाद पार्टी मुखिया सपा के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सांसद नरेश अग्रवाल के यहां कुछ देर रुकने के बाद करीब 3 बजे वापस हैलीपैड लौटेंगे।