{"_id":"fe6c2cf632f5d195f87e6f6aa011ad2d","slug":"today-pairs-blood-relation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जोड़े अनजानों से खून का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जोड़े अनजानों से खून का रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव होने के नाते मानवता का फर्ज अदा करने का मौका
विज्ञापन
रविवार को आपके सामने अमर उजाला रक्तदान शिविर आयोजित कर दे रहा है। जिला
अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में आप रक्तदान कर
उन किन्हीं चार लोगों की जान बचा सकते हैं, जिनका दुनिया में कोई नहीं है।
आप भी दुनिया के सबसे बड़ा दान कहे जाने वाले रकतदान में हिस्सा लेकर अनजानों से भी खून का रिश्ता कायम कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन सभी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को आयोजित कर रहा है।
रक्तदान करने में एक व्यक्ति पर मात्र पांच से 10 मिनट का समय खर्च होगा। रजिस्ट्रेशन करा चुके लोग रविवार को सुबह 10 बजे वहां पहुंच जाएं और जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और वह रक्तदान शिविर में शामिल होना चाहते हैं, तो वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंच कर रक्तदान कर सकते हैं।
शिविर 10 बजे से रक्तदान पूर्ण होने तक जारी रहेगा। अमर उजाला के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन के बड़े अफसरों, डॉक्टरों और बुद्धिजीवियों ने जिले भर के लोगों से आह्वान किया कि आएं और गरीबों व जरूरतमंदों के लिए इस अच्छी पहल में शामिल हों।
इसके अलावा अमर उजाला रक्तदान करने वालों को एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करेगा। इस बाबत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अकील अहमद का कहना है कि काफी संख्या में लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। पंजीकरण भी हो चुके हैं। कहा कि इच्छुक व्यक्ति रविवार को भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर 10 बजे से रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान कर सकते हैं।