{"_id":"687fcc34ed5cca17620a5ed2","slug":"today-in-city-hardoi-news-c-12-1-knp1080-1198097-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज के कार्यक्रम
विज्ञापन
बिल संशोधन शिविर में भी समस्या का नहीं हुआ समाधान
हरदोई। शासन की मंशा थी कि बिल संशोधन शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को भागा-दौड़ी से राहत दी जाए लेकिन जिले में शिविर के बावजूद उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हुआ। सांडी रोड उपकेंद्र पर दोबारा पहुंचे उपभोक्ता ने तो यही कहानी बयां की। अधिक बिल आने की शिकायत पर बीते शिविर में तो संशोधन हुआ नहीं था इस बार भी आश्वासन देकर टरका दिया गया। सांडी रोड उपकेंद्र पर मंगलवार को लगे शिविर में 82 शिकायतें आईं। इनमें 50 शिकायतों के निस्तारण की बात कही गई।
उत्तर प्रदेश काॅरपोरेशन निगम की तरफ से बिजली बिलों में आ रहीं शिकायतों के निस्तारण के लिए मेगा शिविर लगाए गए हैं। तीन दिवसीय शिविर के स्थान पर पांच दिवसीय शिविर आयोजित किए गए। इसके क्रम में सांडी रोड उपकेंद्र पर मंगलवार को दोबारा शिविर लगाया गया। शिविर में बिल संशोधन कराने पहुंचे लालपालपुर चौराहा निवासी विनोद कुमार ने दोबारा शिविर में आने की बात बताई। बताया कि गत बृहस्पतिवार को कोयल बाग कालोनी उपेंद्र पर लगे शिविर में आने पर उसने शिकायत की थी कि उसका बिजली बिल यूनिट के सापेक्ष अधिक आ रहा है।
कई बार संशोधन के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया लेकिन सुधार नहीं हुआ। बीते शिविर में भी संशोधन के लिए सभी दस्तावेज दिए और उसे मौके पर पहुंचकर मीटर देखकर बिल संशोधन करने का आश्वासन दिया लेकिन कोई नहीं पहुंचा और बिल नहीं सुधरा। इस बार भी मीटर देखकर संशोधन का आश्वासन दिया है। उधर शिविर में 82 शिकायतें आईं। इनमें बिल संशोधन समेत लोड बढ़वाने और सोलर पैनल से संबंधित 50 शिकायतों के निस्तारण की बात कही गई।
विज्ञापन
मौके पर निस्तारित की गईं शिकायतें
हरदोई। सांडी रोड उपकेंद्र पर लगे बिल संशोधन शिविर में इस बार सिर्फ 82 शिकायतें आईं। इनमें से तमाम शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो गया। शिविर में अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, एक्सईएन सूर्य कुमार, उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे व आकाश कुमार, अवर अभियंता विजय कुमार, परमानंद समेत कई अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पुण्यतिथि पर बलिदानी पंकज पांडेय को याद कर दी श्रद्धांजलि
हरदोई। बलिदानी मेजर पंकज पांडेय को चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को याद किया गया। सिख रेजीमेंट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिज्ञों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महोलिया शिवपार स्थित आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर, एसपी नीरज कुमार जादौन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अगिनहोत्री ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट यादव भूमिका राजबहादुर ने श्रद्धांजलि दी।
साथ ही सिख रेजीमेंट के सूबेदार बलदेव सिंह, हवलदार जगदीप सिंह और सिपाही कुलदीप सिंह, भाजपा जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, सभासद राजीव सिंह सोमवंशी, सुहाना जैन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सिख रेजीमेंट के सूबेदार बलदेव सिंह ने बताया कि मेजर पंकज पांडेय दुरूह रीतलिंग क्षेत्र में तैनात थे, साथी को बचाने के प्रयास में 21 जुलाई 2021 को घाटी में गिर गए और बलिदानी हो गए। कहा कि हरीपुर ग्रंट में स्मारक बनवाया जाएगा और वहां पर सितंबर में प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कपिल की गेंदबाजी से बिखरी नई बस्ती की टीम, 76 रनों से हारी
- कुल्लही के कपिल ने 58 रन भी जोड़े, मैच ऑफ द प्लेयर बने
- पिहानी में चल रही छिपीटोला प्रीमियर लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। छिपीटोला प्रीमियर लीग में मंगलवार को इलेवन क्लब कुल्लही व नई बस्ती के बीच मैच खेला गया। मैच में कुल्लही के कपिल के शानदार प्रदर्शन ने नई बस्ती की टीम को बिखरा दिया। बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही तीन विकेट चटका दिए और मैच को 76 रनों से जीत लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
पिहानी में चल रही छिपीटोला प्रीमियर लीग में कुल्लही और नई बस्ती के बीच टॉस हुआ। नई बस्ती ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी कुल्लही की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 124 रन बनाए। टीम के कपिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी नई बस्ती की टीम का कोई खिलाड़ी कुछ बेहतर नहीं कर सका। एक खिलाड़ी कमर अब्बास के 20 रनों के अतिरिक्त किसी खिलाड़ी ने रनों में दहाई का अंक तक नहीं छुआ।
पूरी टीम मात्र 48 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह कुल्लही ने यह मुकाबला 76 रन से जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कपिल ने न केवल 58 बनाएं बल्कि विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों को आउट कर पैवेलियन की राह भी दिखाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपरायरिंग अखिलेश व उमाम ने की। कय्यूम व सलमान ने कमेंट्री की और स्कोरिंग लालू ने की। जावेद ने व्यवस्थाएं संभालीं।