फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Tobacco , cigarettes , bidis not smok'

‘तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी न पीयें’

Fri, 17 Jul 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 17 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
' Tobacco , cigarettes , bidis not smok'
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय एडोकेसी
विज्ञापन
कार्यशाला गुरुवार को एडीएम की अध्यक्षता में रसखान प्रेक्षागृह में हुई, जिसमें उन्होंने तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटका आदि का सेवन न करने और कार्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी गई।

एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम हेतु नामित अधिकारी स्कूल, कालेज, रेस्तरां, होटल, बार, अस्पताल, पुस्तकालय, सरकारी व निजी कार्यालय, सिनेमा हाल, डाक घर, बैंक तथा सार्वजनिक स्थलों पर धूूम्रपान करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें और सार्वजनिक स्थानों पर धूूम्रपान करने वालों पर दो सौ रुपये का जुर्माना लगा कर रसीद जारी करें।

कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा तंबाकू, पान, बीड़ी, सिगरेट आदि तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री व खरीद नही ंकी जाएगी। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि तंबाकू, पान, सिगरेट आदि का प्रयोग करने से लगभग 40 कैंसर रूपी बीमारियां जन्म लती हैं।

जिससे बच्चों की पढ़ाई, शादी आदि के लिए जमा की गई पूंजी मरीज के इलाज में लग जाती है। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से हर वर्ष लगभग 10 लाख लोगों की असामयिक मृत्यु होती है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में पुरुष और महिलाओं द्वारा तंबाकू का सेवन अधिक किया जाता है, जिससे 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों के 35 प्रतिशत पुरुष बीड़ी या सिगरेट पीते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 29 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं।

इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, सीएमएस डा. आरके मिश्र, डीआईओएस जेपी मिश्र, डा. अश्वनी कुमार, डा. एके गुप्ता, डा. एससी प्रसाद और डा. प्रेम चंद्र सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed