फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   To withdraw excise duty announced strike

एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक हड़ताल का एलान

Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
To withdraw excise duty announced strike
बंद सराफा दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सराफा कमेटी ने भी एलान कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को पूर्णतया वापस नहीं ले लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


कानपुर में सोमवार को हुई प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में भी हड़ताल जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते मंगलवार को जनपदीय सराफा कमेटी की बैठक में भी आम सहमति हड़ताल जारी रखने के लिए बना ली गई। सराफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक हड़ताल जारी रहेगी। आज 21 दिन हड़ताल के हो चुके हैं सारा कारोबार पूरी तरह से बंद हो चुका है। सराफा व्यापारियों की होली फीकी होने वाली है। फिर भी त्योहार पारंपरिक तौर से मनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें आशा नहीं थी कि भाजपा सरकार इस प्रकार से त्योहार को फीका करेगी। उन्हाेंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें हर हाल में एकता बनाए रखनी होगी। क्योंकि जिस मजबूती से वह अपनी बातें सरकार के पास पहुंचा रहे हैं उसके बेहतर परिणाम होने चाहिए। इस मौके पर संतोष टंडन, भोला मिगलानी, प्रदीप रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, मनीष वर्मा, दीपक वर्मा, राजेश वर्मा, ज्ञान, हरी रस्तोगी, नीरज कपूर, दुर्गेश अग्निहोत्री, सुरेश वर्मा, विजय वर्मा, किशू रस्तोगी, राहुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed