{"_id":"64a8614a8d6621f5cc0a2da4","slug":"to-meet-the-target-a-toilet-will-have-to-be-built-in-a-minute-and-a-quarter-hardoi-news-c-213-1-hra1001-289-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लक्ष्य पूरा करने के लिए सवा मिनट में बनाना होगा एक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लक्ष्य पूरा करने के लिए सवा मिनट में बनाना होगा एक शौचालय
विज्ञापन
हरदोई। खुले में शौच मुक्त के लिए घरों में बनवाए जा रहे व्यक्तिगत शौचालयों की कम स्थिति से जनपद पिछड़ता दिख रहा है। लक्ष्य पूरा करने के लिए सवा मिनट में एक शौचालय का निर्माण जिम्मेदारों के कराना होगा। दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो के तहत यहां पर 38410 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पंचायतीराज विभाग को समय से लक्ष्य पूर्ति के लिए रणनीति बनानी होगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो में मिशन निदेशालय की ओर से यहां पर 38410 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लक्ष्य के साथ ही शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित किए जाने और उनके ऑनलाइन आवेदन कराए जाने भी की व्यवस्था दी है। लक्ष्य में बढ़ोतरी का विकल्प रखा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष यहां पर करीब 72 हजार 648 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं।
मिशन निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कम स्थिति पर जारी पत्र में कहा है कि 1235 शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन औसतन कराने पर निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सकता है। इस हिसाब से देखें तो, एक शौचालय को पूरा कराने के लिए एक मिनट 16 सेकेंड का समय आता है।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में गलीवार सफाईवार रोस्टर बनवाया गया है। इससे गली में आने वाले मकानों में से शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं। 72648 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें स्थलीय सत्यापन कराते हुए 17 हजार परिवारों के शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में शासन स्तर से ही जारी की जा रही है।
-- -- -- --
हरदोई सहित 16 जनपदों की कम है निर्माण की स्थिति
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निदेशक प्रमाेद कुमार उपाध्याय की ओर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की कम स्थिति वाले जनपदों में हरदोई के साथ ही प्रयागराज, गोरखपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, सीतापुर, गाजीपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, गोंडा, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, जौनपुर, बलिया, रायबरेली व कुशीनगर शामिल हैं।