{"_id":"af29ae9cf14dbc37b5e065617772c62c","slug":"to-demand-action-on-sit-sitting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित
विज्ञापन
करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई कराने की मांग को लेकर
पीड़ित महिला व उनके परिजनों ने सोमवार को प्रेम नारायण स्मृति सेवा
संस्थान के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को
ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई कराने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान सांडी के मोहल्ला नवाबगंज निवासी ऊषा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका विवाह भूपेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम खेमपुर, पाली के साथ 11 साल पूर्व हुआ था। जिसको लेकर उसके पिता द्वारा दान दहेज की मांग को भी पूरा किया गया था, लेकिन विवाह के बाद उसे यह भी पता चला कि उसके पति का किसी दूसरी युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी है।
तब उसने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन जब वह मां नहीं बन पाई तो उसके पति व अन्य ससुराली जनों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन व 50 हजार रुपये की भी मांग की जाने लगी तथा मायके से वह मांग करने का उस पर दबाव डाला जाने लगा।
जब उसने मना कर दिया, तो 14 मई को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उसने बताया कि घर जाकर परिजनों के साथ उसने पाली थाने में रिपोर्ट की, पर वहां पुलिस द्वारा पहले आरोपियों को बुलाया गया फिर उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़िता व उसके परिजनों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर जांच कराकर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मौके पर सुरेश कुमार मिश्र सहित काफी संख्या में परिजन व संस्थान के पदाधिकारी मौजूद थे।