फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tiranga Yatra awakened the spirit of Independence Day among the people by remembering the freedom fighters.

Hardoi News: तिरंगा यात्रा से स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर लोगों में जगाई आजादी के महोत्सव की अलख

Tue, 13 Aug 2024 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra awakened the spirit of Independence Day among the people by remembering the freedom fighters.
हरदोई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से गांधी भवन तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और शहर में यात्रा का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा से देश की आजादी की खातिर प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। लोगों में आजादी के महोत्सव की अलख जगाई गई। यात्रा में विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। यात्रा सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा होते हुए गांधी भवन में समाप्त हुई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर महोत्सव में भागीदारी करें। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, सीवीओ डॉ. एके सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे। कलक्ट्रेट में डीएम और विकास भवन में सीडीओ ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा बाइक रैली गांधी भवन से निकाली गई। इसे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व एमएलसी अवनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाध्यक्ष और एमएलसी यात्रा में शामिल भी रहे। इसके बाद शहीद उद्यान में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ रैली का समापन हुआ। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, मंत्री अविनाश पांडेय जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, युवामोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, आयुष सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ के मंडल टड़ियावां में युवा मोर्चा की बाइक रैली को ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने शुभारंभ किया। विनोद राठौर, रजनीश गुप्ता, अमरेश द्विवेदी, महेश गुप्ता, विपिन कुशवाहा, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)
बेहंदर। बीडीओ रीता सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों ने ब्लॉक के शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही मांडर तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली। बीडीओ रीता सिंह ने कर्मचारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एपीओ आलोक अस्थाना, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र प्रताप, सचिव और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
भरावन। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मचारियों ने ब्लॉक के शहीद स्तंभ पुष्प अर्पित करने के साथ ही महम्दापुर, जंगली शिव सरोवर होते हुए ब्लॉक तक तिरंगा यात्रा निकाली। बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, सचिव लक्ष्मी नारायण, राममोहन गोस्वामी, स्वाति सिंह, अजय कुमार अवस्थी, अनिल वर्मा, अरविंद, कल्लूराम, सीडीपीओ विनय सिंह, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।
शाहाबाद। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के संकटा देवी मंदिर से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा चौक, बड़ी बाजार, बालाजी मंदिर कटरा महुआ टोला चुंगी होते हुए मौलागंज चौराहे अल्हापुर तिराहे होकर ब्लॉक चौराहे पर निरीक्षण भवन के पास समाप्त हुई। जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, लालाराम राजपूत, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रामदास गुप्ता, देवराज सिंह चौहान, देवेंद्र राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ सुनील सिंह, संदीप मिश्रा, धर्मेंद्र, श्यामू, अनुज, वैभव त्रिपाठी, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इमालियाबाग चौराहे से मुख्यमार्ग होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को विधायक अलका अर्कवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्रीय मंत्री शिवांजली पांडेय, नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, महेंद्र कुमार सोनी, राजेश अस्थाना, अनिल गुप्ता, लोकेश सैनी, रवि चौधरी, पीयूष गुप्ता व ऋषभ खन्ना आदि मौजूद रहे। (संवाद)
मल्लावां। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ईओ राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में कस्बा में जागरूकता रैली निकाली। खाद्य निरीक्षक अनुराग सिंह, उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने व्यापारियों के साथ पैदल मार्च निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। अजय यादव, सलमुद्दीन, दिनेश, डब्बू आदि मौजूद रहे।
हरदोई। आजादी के महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को बिलग्राम में एसडीएम और भरावन में प्रभारी निरीक्षक ने सम्मानित किया।
बिलग्राम एसडीएम राकेश सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तरौली निवासी रामभरोसे आर्य के घर पहुंच कर पुत्र अनिल कुमार व पुत्र वधुओं और जरौली नवादा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तेजपाल कुशवाहा के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने तहसीलदार अमित यादव के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नरपति सिंह की समाधि स्थल रुईयागढ़ी पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

भरावन प्रतिनिधि के अनुसार, मोहनखेड़ा गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंदारी पासी के घर जाकर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने प्रपौत्र वधू शिवप्यारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रपौत्र वधू शिवप्यारी ने बताया कि यह मंदारी पासी की पांचवीं पीढ़ी चल रही है। सरकार की ओर से परिवार का कोई सहयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed