फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   time per jama kiya to milega rin

समय पर जमा किया तो 40 हजार का और मिलेगा ऋण: डीएम

Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
time per jama kiya to milega rin
हरदोई। पीएम स्वनिधि योजना से गरीब पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को लाभ होगा। इसमें समय से ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को रोजगार और आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी जमानत के 40 हजार रुपये तक का ऋण और दिया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका परिषद स्थित बरात घर में आयोजित वर्चुअल संवाद में स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों से ये बात डीएम अविनाश कुमार ने कही। इस दौरान 40 पटरी दुकानदारों को ऋण स्वीकृति पत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन

कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के बाद डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दौरान प्रभावित पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि के तहत बैंक के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने कहा कि वास्तविक रूप से पटरी दुकान लगाने वाले सभी लोगों को पीएम स्वनिधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने पर लाभान्वित किया गया है। जनपद के लक्ष्य 1933 के सापेक्ष सभी नगरीय निकायों के 2164 पटरी दुकानदारों को योजना के तहत 10-10 हजार के ऋण स्वीकृति के बाद बांटे जा चुके हैं। ईओ रविशंकर शुक्ल ने सभी सभासदों का आभार जताया। इस मौके पर सभासद ललित कश्यप, महेश प्रसाद, बादशाह सिंह, दिलशाद, विपिन सिंह, रामनेरश, चंद्रकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निकायों द्वारा अब तक वितरित अनुदान
निकाय स्वीकृत वितरित
बेनीगंज 134 111
बिलग्राम 151 133
गोपमाऊ 85 56
हरदोई 949 715
कछौना पतसेनी 74 46
कुरसठ 14 8
माधौगंज 35 25
मल्लावां 174 125
पिहानी 60 49
सांडी 122 109
संडीला 458 358
शाहाबाद 590 416
पाली 14 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed