फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Till now digital crop survey has been done on 70 percent of the fields

Hardoi News: अब तक 70 प्रतिशत खेतों का हो पाया डिजिटल क्रॉप सर्वे

Mon, 02 Oct 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Till now digital crop survey has been done on 70 percent of the fields
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। डिजिटल क्राॅप सर्वे के काम में अब तक जिले में 70 प्रतिशत गाटों की ई-पड़ताल कराई जा सकी है, जबकि शेष गाटों की हो रही है। यहां पर 1,572 राजस्व गांवों के 10,09,386 गाटों की ई-पड़ताल कराए जाने के लिए राजस्व विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, चकबंदी व कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। ई-पड़ताल में गाटों की संख्या व सर्वे के आधार पर तहसील सवायजपुर अव्वल स्थान पर है तो शाहाबाद सबसे पिछड़ा है।
राजस्व विभाग की ओर से फसलों के सर्वे को डिजिटल कराया जा रहा है। इसमें सर्वेयर को किसान के खेत पर ही जाकर खेत में खड़ी फसल की फोटो लेते हुए अक्षांश-देशांतर के साथ ही गाटा संख्या आदि का पूरा विवरण ऑनलाइन एप पर अपलोड करना होता है।
विज्ञापन

डिजिटल क्रॉप सर्वे से इस बार राजस्व लेखपालों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे काम काफी दिनों तक हुआ ही नहीं। प्रशासन ने डिजिटल क्राॅप सर्वे के लिए चकबंदी लेखपाल, ग्राम्य विकास से ग्राम रोजगार सेवक, पंचायतीराज विभाग से पंचायत सहायक के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इंसेट
तहसीलवार डिजिटल क्राॅप सर्वे की स्थिति
डिजिटल क्राॅप सर्वे की रिपोर्ट पर गौर करें तो यहां पर कुल 10,09,386 गाटों में से 7,73,475 गाटों की ई-पड़ताल हो गई है। इसमें तहसील सवायजपुर में 1,34,015 में से 1,22004, बिलग्राम में 1,75,661 में से 1,42,978, सदर में 2,99,801 में से 1,98,629, संडीला में 3,07,987 में से 1,87,334 व शाहाबाद में 1,80,922 में से 1,22,512 गाटों की ई-पड़ताल पूरी हो गई है। प्रतिशत के हिसाब से देखे तो, सवायजपुर में 91 प्रतिशत, बिलग्राम में 81.39, सदर में 66.25, बिलग्राम में 60.83 व शाहाबाद में 57.72 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है।
---------
-10,98,386 कुल गाटा
-7,73,475 गाटा जिनकी ई-पड़ताल हो गई।
-3,23,929 गाटा की ई-पड़ताल शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed