फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three youths who robbed a medical store operator arrested in Hardoi, items including mobile and cash recovered

Hardoi: मेडिकल स्टोर संचालक को लूटने वाले तीनों युवक गिरफ्तार,  मोबाइल और नकदी समेत ये सामान बरामद

Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 12:43 AM IST
सार

Hardoi Crime: गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पवाया नहर रोड पर नहर पुलिया के पास मौजूद लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मवईखुर्द निवासी सोनू गौतम और अतरौली थानाक्षेत्र के किरला निवासी गोलू गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Three youths who robbed a medical store operator arrested in Hardoi, items including mobile and cash recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी व घटना में इस्तेमाल की गई वैन बरामद की गई है। दो आरोपियों के पास से तमंचा और एक के पास से चाकू भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि अतरौली थानाक्षेत्र के गड़रियाखेड़ा निवासी अनिल कुमार मंगलवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में वैन खड़ी थी। एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसे रोक लिया और इसी बीच वैन की आड़ से दो और युवक निकल आए।  तीनों ने मिलकर उसे बांध दिया और पास ही स्थित बाग में डाल दिया।
विज्ञापन

अनिल की बाइक, ढाई हजार रुपयों से भरा पर्स और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं। गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पवाया नहर रोड पर नहर पुलिया के पास मौजूद लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मवईखुर्द निवासी सोनू गौतम और अतरौली थानाक्षेत्र के किरला निवासी गोलू गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस, 600 रुपये, लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर बिलरिया मोड़ के पास से फत्तेपुर निवासी विवेक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विवेक यादव लूट में इस्तेमाल की गई वैन में ही बैठा मिला। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed