फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three years' imprisonment for molestationThree years' imprisonment for molestation

Hardoi News: छेड़छाड़ में को तीन साल की कैद

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three years' imprisonment for molestationThree years' imprisonment for molestation
- अपर जिला जज दिनेश गौड़ ने सुनाई सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। किशोरी से छेड़छाड़ के तीन साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (कोर्ट संख्या 14) दिनेश गौड़ ने एक शख्स को दोषी करार दिया है। अभियुक्त को तीन साल की सजा सुनाई है। उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी। जुर्माने की 80 फीसदी रकम बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को भी देने के आदेश अपर जिला जज ने दिए हैं।

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 27 अगस्त 2023 की सुबह वह अपनी बेटी (13) के साथ एक परिचित के घर गई थी। इस दौरान उसकी बेटी बाग में खेलने चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की। इस दौरान गांव का राधेश्याम किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने मक्का के खेत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता व उसकी मां ने अश्लील हरकत किए जाने की ही बात की थी लेकिन इसके बाद मजिस्ट्रेट को दिए बयान में दुष्कर्म की भी बात बताई थी। विवेचना में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम को जेल भी भेजा था। अभियोजन पक्ष की ओर आठ गवाहों को पेश किया। इसके साथ ही 13 अभिलेखीय साक्ष्य भी पेश किए गए। आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि घटना के बाद पीड़िता की मां ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को दिए बयानों में भी घटना का समर्थन किया था। घटना के करीब सात-आठ दिन के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए थे। उन बयानों में दुष्कर्म होने की बात कही थी।

मेडिकल साक्ष्यों में भी दुष्कर्म की पुष्टि होना नहीं पाया गया है। निर्दोष बताते हुए रिहा किए जाने का तर्क दिया। विशेष लोक अभियोजक ने अधिक से अधिक सजा दिए जाने का तर्क दिया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद अपर जिला जज ने छेड़छाड़ का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed