{"_id":"6942e62679f43e4b3609a2b6","slug":"three-vicious-pickpockets-arrested-jewellery-and-cash-recovered-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142003-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने का एक हार, एक मांगबेंदी, दो झाले और चांदी की एक जोड़ी पायल के साथ 15 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इन लोगों ने टप्पेबाजी और जेवर पार कर देने की कई घटनाएं स्वीकार की हैं।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं के खुलासे में अलग अलग टीमें लगी थीं। महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर तीन शातिरों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के ऊसरनगला निवासी नवरतन और तोताराम व एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से टप्पेबाजी और चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। कोतवाली शहर क्षेत्र में 13 अक्तूबर को, दो नवंबर को और बीती दो दिसंबर को भी शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनोें से जेल भेज दिया गया।