फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three trains cancelled, running late by several hours, passengers in distress

Hardoi News: तीन ट्रेनें निरस्त, कई घंटों देरी से चलीं, यात्री बेहाल

Wed, 26 Feb 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three trains cancelled, running late by several hours, passengers in distress
- ट्रेन व बसाें में बढ़ी भीड़ से वैकल्पिक माध्यमों से सफर कर रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ट्रेनों का संचालन एक तो पटरी पर नहीं है, वहीं इनों प्रयागराज में महाकुंभ मेला भी चल रहा है। इस वजह से लोगों को सफर पूरा करने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें भी कम चल रहीं हैं। यात्री सफर पूरा करने के लिए वैकल्पिक साधनों का प्रयोग कर रहे हैं, या फिर जोखिम उठाकर भीड़ भरे डिब्बों में ट्रेन से सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
ट्रेनों से लंबी दूरी के अलावा जिले से यात्री लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली की यात्रा अधिक करते हैं। बसों से कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद और सीतापुर के लिए लोग अधिक रवाना होते हैं। चूंकि इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ का मेला चल रहा है तो जिले से 135 बसें मेला में भेज दी गईं। इन दिनाें कई ट्रेनें निरस्त भी चल रही हैं। हालांकि कुंभ विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं लेकिन उनमें भी हद से अधिक भीड़ है। लोगों को इन दिनों सफर पूरा करने में परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व रहा और इस कारण से ट्रेनों से लेकर बसों में काफी भीड़ रही। वहीं तीन ट्रेनें निरस्त होने के साथ कई घंटों देरी से चलीं। ऐसे में यात्री सफर पूरा करने के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन


इनसेट
निरस्त और लेट रहीं यह ट्रेनें
बुधवार को डाउन रूट पर लखनऊ व प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस और 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा लखनऊ की ओर 13308 किसान एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, 13006 हावड़ा मेल सवा घंटे, 12204 गरीब रथ दो घंटे की देरी और 14308 व 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस के चलने में समय में देर शाम को पुर्ननिर्धारित किया जाता रहा। उधर कुंभ से आ रही 04525 कुंभ स्पेशल 9 घंटे 47 मिनट और 13005 हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुृंची। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed