फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three shops canceled due to irregularities in ration distribution

Hardoi News: राशन वितरण में अनियमितता पर तीन दुकानें निरस्त

Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three shops canceled due to irregularities in ration distribution
हरदोई। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर तीन सरकारी राशन की दुकानों को निरस्त कर दिया गया। दुकानदारों की ओर से राशन में अनियमितता किए जाने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिले में 1621 सरकारी राशन की दुकानें संचालित है। जिनसे सात लाख 71 हजार 503 राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाता है। सरकारी राशन वितरण के संबंध में सभी कोटदारों को नियमित राशन वितरण के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद राशन कोटेदार नियमित रूप से राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। राशन वितरण की लगातार शिकायतें आ रही है। राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक और खंड विकास अधिकारी से जांच कराई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई जांच में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें सही पाई गई। जिस पर तीन राशन दुकानदारों की दुकानें निरस्त कर दी गई है। इनमें मल्लावां विकास खंड की ग्राम शाहबुद्दीनपुर में संचालित राशन की दुकान, शाहाबाद के रामपुर हडाहा और हरियावां के पेंग में संचालित राशन की दुकानें शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कमलनयन सिंह ने बताया कि जांच टीम की आख्या के आधार पर जिलाधिकारी की ओर से दुकानों के निरस्त करने के निर्देश करने के क्रम कार्रवाई की गई हैं। ग्राम पंचायत के राशनकार्ड धारकों को पड़ोस की राशन की दुकान से संबद्ध कर दिया गया हैं। नयी चयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed