फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three schools will evaluate Kapion

तीन विद्यालयों में होगा कापियों का मूल्यांकन

Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three schools will evaluate Kapion

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के

विज्ञापन
मूल्यांकन को एक शिक्षक संघ के विरोध के बीच तीन स्कूलों पर 30 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों को परीक्षकों का विवरण मुहैया करा दिया गया। साथ ही संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन शुरू हो गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हुई थी। जो 23 मार्च को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्ति के बाद 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इनमें जीआईसी को इंटर, सनातन धर्म इंटर कालेज और आरआर इंटर कालेज को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों को विवरण संबंधित प्रधानाचार्य/उप नियंत्रक को मुहैया करा दिए गए हैं। इसके साथ ही तीनाें मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई, पर इसी बीच माध्यमिक शिक्षक संघ के चंदेल गुट ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का विरोध करने का ऐलान किया है।

इससे मूल्यांकन कार्य में व्यधान पड़ सकता है। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद संकलन केंद्र से मूल्यांकन केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन शुरू हो गया है। मूल्यांकन के बाबत उप नियंत्रकों की बोर्ड में बैठक के बाद दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने सभी उप नियंत्रकों को मूल्यांकन कार्य की तैयारी करने के निर्देश जारी किए है। परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। तीन फरवरी को बोर्ड कार्यालय पर बैठक है। उसी में परीक्षा के संबंध में निर्देश मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed