फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three policemen suspended

रुपया लेकर युवकों को छोड़ने में तीन सिपाही निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
three policemen suspended
 रुपये लेकर युवकों को छोड़ने में तीन सिपाही निलंबित -  बंदर का अंतिम संस्कार करने पर पकड़ा था पुलिस ने तीन युवकों को - शिकायत मिलने पर एसपी ने कराई थी जांच अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। बंदर का अंतिम संस्कार करने पर तीन युवकों को गिरफ्तार करने और फिर तीन हजार रुपये लेकर छोड़े जाने के मामले में एसपी अमित कुमार ने पिहानी कोतवाली में तैनात तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी के सख्त रुख से विभाग में खलबली मची हुई है। बीती दो जून को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मगरापुर में एक पेड़ पर बंदर की मौत हो गई थी। गांव निवासी शुभम, संजय अर्कवंशी और शिवांसू ने पेड़ से शव उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस के तीन सिपाहियों ने उक्त तीनों युवकों को पकड़ लिया था और सआदत नगर पुलिस सहायता केंद्र ले गए थे। पीड़ित शुभम, संजय व शिवांशू ने तीन जून को एसपी अमित कुमार से शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सिपाहियों ने छोडऩे के एवज में उनसे २० हजार रुपये की मांग की। बाद में परिजनों व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से तीन हजार रुपये मंगवा कर सिपाहियों को दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट मिलने पर दीवान अनूप सिंह, सिपाही रमेश यादव और विकास यादव को निलंबित कर दिया। इनसेट पाली के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर ः एसपी अमित कुमार ने शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पाली में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। बताया जाता है कि रूपापुर चीनी मिल से जुड़े एक प्रकरण में लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा एसपी ने शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अविनाश कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed