फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people were beaten with axe and sticks due to enmity, report filed

Hardoi News: रंजिश में तीन को कुल्हाड़ी और लाठी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three people were beaten with axe and sticks due to enmity, report filed
हरियावां। रंजिश में गांव के एक ही परिवार के बाबा और पोते समेत चार लोगों ने हमला बोलकर तीन लोगों को पीट दिया। घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया, वहां से एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे करुणा शंकर (55) दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के नीरज सिंह निकल रहे थे। वह शराब पीकर गाली गलौज करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया। इस पर वह लड़के आदित्य प्रताप, सूर्यप्रताप और भाई के साथ लाठी और कुल्हाड़ी लेकर आए गए।
विज्ञापन

चारों ने करुणा शंकर को पीट दिया। बचाने के लिए दौड़े उनके छोटे भाई को भी सिर में चोट लगी। शोर सुनकर गांव निवासी सोहन सिंह ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी पीट दिया। पीड़ित ने गांव के राकेश के घर में घुसकर जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों के शोर पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिया मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा। यहां से करुणा शंकर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र समेत चार लोगों मुन्ना सिंह, नीरज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed