फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people including uncle and nephew were riding on the bike, one died in the accident.

Hardoi News: बाइक पर चाचा भतीजा समेत सवार थे तीन लोग, हादसे में एक की मौत

Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three people including uncle and nephew were riding on the bike, one died in the accident.
फोटो-07- अमित सिंह। फाइल फोटो
हरदोई। शाहाबाद-सांडी मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में किसी वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजा समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को बावन सीएचसी ले जाया गया। यहां से भतीजे समेत दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। घटना सोमवार देर शाम की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के मंझोला गांव निवासी अमित सिंह सोमवंशी (24) नोएडा में कपड़ा फैक्टरी में काम करते थे। बड़े भाई भंवर पाल के मुताबिक, 13 नवंबर को अमित ने मक्का की फसल शहर की नवीन गल्ला मंडी में बेची थी। जान पहचान वाले आढ़ती ने बाद में रुपये देने को कहा था। सोमवार दोपहर वह बाइक से मंडी में बकाया रुपये लेने आए थे। उनके साथ उनके चाचा विपिन (42) और पड़ोसी गांव निवासी सिंगापुर निवासी छोटे भइया (52) भी थे।
विज्ञापन

वापसी में छोटे भाई ने लोनार कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया गांव अपने ससुराल जाने की बात कही। अमित ने पहले भुड़िया फिर मझोला गांव जाने की योजना बनाई। तीनों बाइक से छोटे भाई की ससुराल जा रहे थे। इस दौरान सांडी-शाहाबाद मार्ग पर देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से पुलिस ने बावन सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने अमित और छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी आरती और डेढ़ साल का पुत्र है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र का है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

फोटो-07- अमित सिंह। फाइल फोटो

फोटो-07- अमित सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed