फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three pairs of trains canceled, four pairs of routes changed

Hardoi News: तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त, चार जोड़ी के मार्ग में परिवर्तन

Mon, 28 Aug 2023 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains canceled, four pairs of routes changed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। वाराणसी जंक्शन के पार रेलवे ट्रैक पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं चार जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति मेंं बताया गया कि वाराणसी जंक्शन के पास एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलाकिंग कार्य किया जाएगा। इसलिए कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं कई के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया। जारी सूची में स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली 13429 मालदा टाउन- आनंद बिहार एक्सप्रेस 15, 22 व 29 सितंबर और छह व 13 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 13430 एक्सप्रेस 16,23 व 30 सितंबर को और सात व 14 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15119- बनारस- देहरादून जनता एक्सप्रेस एक से छह अक्टूबर तक, 15120 एक्सप्रेस दो से सात अक्टूबर तक, 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से छह अक्टूबर तक और 15128 एक्सप्रेस दो से सात अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 13005 एक्सप्रेस हावड़ा- अमृतसर, 13006 एक्सप्रेस, 13009 एक्सप्रेस, 13010 एक्सप्रेस, 14007 एक्सप्रेस व 14008 एक्सप्रेस और 14017 एक्सप्रेस व 14018 एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed