{"_id":"691cad77b4535862e70d20c7","slug":"three-pairs-of-passenger-trains-will-be-discontinued-from-december-1-hardoi-news-c-213-1-hra1004-140518-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक दिसंबर से बंद हो जाएंगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक दिसंबर से बंद हो जाएंगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर रुककर जाने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने एक दिसंबर से निरस्त कर दी हैं। पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से दैनिक यात्रियों के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दिसंबर से कोहरे का असर दिखने लगता है। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों को अतिरिक्त समय देने और ट्रैक को खाली बनाए रखने के लिए रेलवे पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर देता है। मुरादाबाद मंडल से होकर चलने वाली ऐसी आठ जोड़ी करीब 16 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें तीन जोड़ी कुल छह ट्रेनें वह हैं जिनके निरस्त होने से जिले के यात्रियों पर प्रभाव पड़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि लखनऊ और शाहजहांपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 54337 और 54338 पैसेंजर, लखनऊ और बालामऊ के बीच चलने वाली ट्रेन 54331 और 54332 पैसेंजर और बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 54329 और 54330 को एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक के लिए रद्द कर दिया गया है।