फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three more corona patient found

सहायक अध्यापक समेत तीन और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
three more corona patient found
हरदोई। परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक समेत तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित 257 हो गए हैं। इनमें 205 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से पांच मौतें हुईं हैं। एक्टिव केस 47 हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी युवक (37) संक्रमित मिला है। युवक लंबे समय से लखनऊ में रह रहा है और वहीं उसने कोरोना की जांच खांसी बुखार होने के कारण कराई थी। आधार कार्ड में हरदोई का मूल पता दर्ज है और इसीलिए उसकी रिपोर्ट हरदोई स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में ही सराय थोक पश्चिमी निवासी युवक (32) भी संक्रमित मिला है। युवक की पत्नी टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स है। युवक पत्नी को छोड़ने टोडरपुर सीएचसी जाता था। टोडरपुर में ही बीती पांच जुलाई को युवक और उसकी पत्नी ने कोरोना की जांच को नमूना दिया था। इसमें पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, लेकिन युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्नाव जनपद के मचकुईया बिछिया निवासी युवक (24) शाहाबाद विकास खंड में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। युवक ने खासी जुकाम होने पर खुद ही जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच के लिए पांच जुलाई को नमूना दिया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed