फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three miscreants who stole money from bank accounts through fake finger prints arrested in hardoi

UP: फर्जी फिंगर प्रिंट से लोगों की कमाई लूट रहे थे ठग, हरदोई में तीन गिरफ्तार, ऐसे उड़ाते थे खातों से रुपये

Fri, 01 Sep 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

Hardoi News: एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को नसीहत दी है कि आधार कार्ड के जरिए जो लोग धननिकासी करने आते हैं उनसे ऑरिजनल आधार कार्ड दिखाने को कहें। आधार कार्ड की फोटो कॉपी या आधार कार्ड का नंबर दिखाकर कोई भुगतान मांगे तो न दें।

विज्ञापन
Three miscreants who stole money from bank accounts through fake finger prints arrested in hardoi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हाल ही में स्थापित साइबर सिक्योरिटी सेल को बघौली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है जो आधार कार्ड से जनसेवा केंद्रों से धननिकासी करने वाले सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर उनके खाते से रकम उड़ा देते थे।

विज्ञापन

खास बात यह है कि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के जरिए ऐसे दो मामलों का भी खुलासा किया है, जिनको पुलिस बंद करने की तैयारी की थी। पिछले लगभग एक वर्ष से पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जनसेवा केंद्र से आधार दिखाकर रुपये निकालने के बाद अगले कुछ दिनों में खाता धारक के खाते से रुपये निकाल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे एक मामला बघौली थाने में और दूसरा मामला टड़ियावां थाने में दर्ज हुआ था। दोनों ही मामलों में कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने फाइल रिपोर्ट लगा दी थी, लेकिन साइबर सिक्योरिटी सेल का गठन होने के बाद उक्त दोनों मामलों समेत कई मामलों की जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगूठे में पन्नी चिपकाकर करते थे वारदात
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि गोपामऊ कस्बे में एक जनसेवा केंद्र में कुछ लोग अंगूठे में पन्नी चिपकाकर बायोमीट्रिक मशीन से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर जनसेवा केंद्र के संचालक से रुपये निकालने की कोशिश करने वालों का विवाद हो गया।

पुलिस को ये सामान हुआ है बरामद
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और साइबर सिक्योरिटी सेल की मदद से बघौली पुलिस ने गुरुवार रात गदनपुर मोड़ के पास से रामकृष्ण उर्फ लालू, मुकेश और सरोज निवासीगण थमरवा थाना टड़ियावां को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार आधार कार्ड, एक फैवीगम, क्ले मिट्टी आदि सामान बरामद हुआ है।

तीनों शातिरों को भेज दिया गया है जेल
इन आरोपियों ने बघौली निवासी एक महिला के खाते से एक लाख सत्तर हजार रुपये और टड़ियावां के एक व्यक्ति से भी बीस हजार रुपये दो बार में निकाल लिए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शातिरों को जेल भेज दिया गया है।

कुछ इस तरह करते थे फर्जीवाड़ा
साइबर सिक्योरिटी सेल के सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाले लोग फर्जी फिंगर प्रिंट तैयार कर लेते थे। इसके लिए यह लोग तीन से चार दिन का समय लेते थे। जनसेवा केंद्रों पर लाइन में लगकर रुपये निकालने वालों के आधार कार्ड का नंबर पढ़ लेते थे। साथ ही यह लोग अपने पास क्ले रखते थे।

अंगूठा लगाकर ले लेते थे भुगतान
क्ले को संबंधित व्यक्ति के अंगूठे या किसी भी अंगुली में चिपकाकर हल्का प्रिंट ले लेते थे। इसके बाद क्ले पर लिए गए फिंगर प्रिंट पर फैवीगम लगा देते थे। इसके बाद जनसेवा केंद्र पर जाकर आधार नंबर बताते थे और फिर फर्जी फिंगर प्रिंट के जरिए बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा या अंगुली लगा देते थे और रुपये का भुगतान ले लेते थे।

जनसेवा केंद्र संचालकों को नसीहत
एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को नसीहत दी है कि आधार कार्ड के जरिए जो लोग धननिकासी करने आते हैं उनसे ऑरिजनल आधार कार्ड दिखाने को कहें। आधार कार्ड की फोटो कॉपी या आधार कार्ड का नंबर दिखाकर कोई भुगतान मांगे तो न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed