फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents , two injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Sun, 24 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 24 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents , two injured
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक छात्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के शाहाबाद-पिहानी मार्ग ग्राम अंतोरा निवासी सतीश का सात वर्षीय पुत्र उत्सव शुक्रवार की देर शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित होकर बोलेरो ने आसपास खड़ी साइकिलों का भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक व गाड़ी का पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि उत्सव तीन बहनों में अकेला था। वह गांव के विद्यालय में कक्षा एक छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमराबाद निवासी लाला राम (40) पुत्र डाल चंद्र शुक्रवार को प्रताप नगर चौराहे से सुल्तानपुरवा जा रहे थे। रास्ते में बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र मेें ट्रक की टक्कर से मोहल्ला वैटगंज बाइक सवार गजेंद्र (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम को दुकान से घर आ रहे थे। सांडी रोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाकाई लोग गजेंद्र को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक पवन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम चकोरा निवासी रामू (25) पुत्र दीन दयाल मैगलगंज जा रहे थे। रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, सांडी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मवीर (18) पुत्र विश्राम सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed