फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents, 17 injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, 17 लोग घायल

Tue, 09 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, 17 injured
accident - फोटो : प्रत‌िकात्मक

कछौना।  अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी अर्जुन लाल का बेटा बंशी (40) लखनऊ में आटो चलाता था। सोमवार को गांव में उसके भांजे का देवाई संस्कार था। वह लखनऊ से बाइक से गांव जा रहा था। उसके साथ में थाना क्षेत्र के गंभीरीपुर निवासी साधू (42) भी था।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर पेप्सी फार्म के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों बाइक समेत उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक बंशी के बेटे रजत ने बताया कि पिता और उसका साथी लखनऊ में ही ऑटो चलाते थे। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि क ार को कब्जे में लिया गया है। बताया  तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पाली शाहाबाद मार्ग पर ग्राम बेगराजपुर के पास एक ट्रैक्टर व उससे जुड़ी दो ट्रालियां बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे सूखे तालाब में गिर गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोग अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट जा रहे थे।

शाहाबाद के मोहल्ला बजरिया नई बस्ती निवासी प्रेमसागर की पत्नी सर्वेशा देवी गर्भवती थी। सोमवार सुबह घर में बेटी को जन्म देने के बाद सर्वेशा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे। उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन व गांव के लोग शव को अंत्येष्टि के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट ले जा रहे थे। सभी लोग एक ट्रैक्टर से जोड़ी गई दो ट्रालियों पर सवार थे। थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर के पास चालक ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया, बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे बीस फिट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी।

हादसे में ट्रैक्टर चला रहे परिवार के ही बच्चू (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर व ट्राली में बैठे शाहजहांपुर के अब्दुल्ला नगर निवासी कन्हाई लाल (35), शाहजहांपुर के ग्राम देवरिया झाला निवासी लालू (25), अब्दुल्ला गंज शाहजहांपुर निवासी रामकुमार (56), शाहजहांपुर के गांव मुबारकपुर निवासी छोटेलाल (45), नई बस्ती बजरिया शाहाबाद निवासी  सरजू (50) घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया।

पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि कन्हाई लाल की हालत ज्यादा गंभीर है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पाली, शाहाबाद व पचदेवरा के साथ सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटवाकर नीचे दबे चालक के शव बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। बताया गया कि सर्वेशा की छोटी बहन बेगराजपुर में ब्याही है, बहन की मौत की खबर मिलने के बाद वह सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली का इंतजार कर रही थी। सड़क से ट्रैक्टर गुजरते वक्त उसने बहन के अंतिम दर्शन के लिए ट्रैक्टर चला रहे चालक को आवाज लगाई। चालक ने पीछे मुड़कर देखा और ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। कुछ दूर सड़क पर लहराने के बाद ट्रैक्टर व दोनों ट्रालियां सड़क किनारे गहरे तालाब में जाकर पलट गईं।

ट्रैक्टर और दोनों ट्रालियाें के तालाब में पलटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को बाहर निकालने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि थाने से घटना स्थल की दूरी 500 मीटर है, लेकिन पुलिस सूचना मिलने के 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। इस बीच घायल जमीन पर पड़े तड़पते रहे। पुलिस के आने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


टड़ियावां में रविवार की शाम विजय कुमार निवासी जिगिनियां कला बाइक से अपनी मां माया देवी को लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी केशनपाल ने तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। जिससे मायादेवी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया। घायल माया देवी के बेटे विजय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं, सोमवार को इटौली से टड़ियावां मार्ग पर गांव उनौती में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में संजय त्रिपाठी (45) निवासी उनौती एवं श्यामबिहारी (32) निवासी पुरियारा मजरा सिकरोहरी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भेज दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें आईं।


सांडी में  हरपालपुर कस्बा निवासी सुधीर (35) पत्नी रामफेनी (32) व बेटे गौरव (3) के साथ जिला अस्पताल में भर्ती गंाव के रवींद्र को देखने जा रहे था। रास्ते में कस्बा स्थित गल्ला मंडी के पास उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में सुधीर, रामफेनी व गौरव के साथ दूसरी बाइक पर सवार जरौली नेवादा गांव निवासी मनोज (25) व राजेश (35) घायल हो गए। दोनों वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।


मल्लावां में उन्नाव शहर के मोहल्ला बंधुहार सिविल लाइन निवासी अच्छेलाल (58) पुत्र मुन्ना शाहजहांपुर जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। सोमवार दोपहर को वह अपनी पत्नी कुंता देवी (50) के साथ शाहजहांपुर से कार से घर वापस जा रहे थे । कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास अचानक कार के सामने साइकिल सवार आ गया। साइकिल को बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में अच्छेलाल उनकी पत्नी कुंता देवी व कार की मरम्मत कर रहा कस्बा निवासी मुकील अंसारी घायल हो गए। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि हालत नाजुक होने पर मुकील को लखनऊ जबकि अच्छेलाल व उनकी पत्नी कुंता देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed