फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन लाेगाों की मौत हो गई

Sun, 28 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents

शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे गंज क्षेत्र में एक 28

विज्ञापन
वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, दो दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ घायल होे गए, जबकि टड़ियावां क्षेत्र में वृद्धा की सदमे से मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में गल्ला मंडी के पास शुक्रवार की देर रात एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर रेलवे गंज चौकी प्रभारी विनय मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव की जामा तलाशी ली, मगर उसके पास उसकी शिनाख्त के लिए कोई प्रमाण नहीं मिला। वह एक जैकेट पहने हुए था। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।

इस बाबत चौकी प्रभारी विनय मिश्र ने बताया कि शायद शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, संडीला क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल होे गए।

कसबे के मोहल्ला किसान टोला निवासी रजी अहमद अपनी पत्नी अलीमुन व अन्य परिवारीजन के साथ बीती रात को लखनऊ से कार से संडीला आ रहे थे। तभी रास्ते मे रहिमाबाद के पास मुसिफखेड़ा गांव के सामने उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में पलट गई, जिससे कार में सवार रजी अहमद की पत्नी अलीमुन (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा कार में सवार आलम (22), शहरीन (45), शहरूद्दीन, नौजिया और रुखशाना घायल हो गए सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जिनमें से आलम व रुखशाना की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के तिलोइयां गांव निवासी सुएब अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबी अपनी बाइक से संडीला आ रहे थे।

तभी लखनऊ रोड पर अली पेट्रोल पंप के सामने संडीला से लखनऊ की तरफ जा रही पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों पति-पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उधर, टड़ियावां क्षेत्र में इंद्रा आवास का पैसा ग्राम प्रधान द्वारा न देने पर ग्राम सखेला मजरा रावल निवासी रामकली (75) पत्नी राम सहाय की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। रामकली के पुत्र बेचे लाल ने थाने में दी  तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी मां को इंदिरा आवास आवंटित हुआ था।

जिसकी पहली किश्त  का पैसा निकालने को प्रधान का पुत्र, उसकी पत्नी और गांव के व्यक्ति को लेकर सेंट्रल बैंक की शाखा ले गए थे। जहां से बैंक से पैसा निकाल लिया और सारा पैसा ग्राम प्रधान ने अपने पास रख लिया। उसकी मां कई बार पैसा मांगने गए, पर प्रधान ने नहीं दिए।

आरोप लगाया कि उसी सदमे से उसकी मां की मौत हो गई। इस बाबत प्रधान का कहना है कि पैसा भट्ठे पर जमा है। वहीं एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। वृद्धा की मौत ठंड से हुई है। मामले की जांच की जाएगी। वहीं परिजन अभी भी मृतका का शव घर में रख कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed