फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन लोगों की हुई मौत

Mon, 23 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents

शहर क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर

विज्ञापन
के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पचदेवरा क्षेत्र में आशा बहू के पति का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला, जबकि सांडी क्षेत्र में ट्रक व ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कमरूद्दीन के मकान में विजय कांत श्रीवास्तव परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनका पुत्र शैलेंद्र श्रीवास्तव (17) एएसबीवी इंटर कालेज में इंटर का छात्र है। रविवार की सुबह उसका शव घर में कमरे के अंदर फांसी पर लटकता मिला।

घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में शैलेंद्र के भाई अभिषेक ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी शनिवार को शादी हो गई।

वह उसकी शादी में गया था। वहां से आने के बाद वह पढ़ाई करने को अपने कमरे में चला गया। बताया कि सुबह जब वह लोग शैलेंद्र के कमरे में गए तो उसका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह चार भाई हैं। उसके पिता निजी जीप चलाते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

उधर, पचदेवरा क्षेत्र में आशा बहू के पति का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम नगला चांदपुर निवासी नगोले सिंह (38) पुत्र हरिबक्श सिंह का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला।

शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत परिजनों ने बताया कि नगोले की पत्नी सरिता सिंह आशा बहू है। उसी के साथ शनिवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था।

उधर, सांडी क्षेत्र के ठकेला निवासी संतराम (50) पुत्र उजागर रविवार को कसबे से ट्रैक्टर-ट्राली से मौरंग लेकर गांव जा रहे थे। रास्ते में बघौली रोड़ पर स्वामी दयाल स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर बैठे संतराम उछल कर सड़क पर गिरे और उनके ऊपर ट्रक चढ़ गया।

इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed