फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three including a youth riding a bike died in an accident

Hardoi News: बाइक सवार युवक समेत तीन की हादसे में मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three including a youth riding a bike died in an accident
बेनीगंज। बेटे का मुंडन कराने के बाद बाइक से दो महिला रिश्तेदारों के साथ गांव जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त तो घटना के आधे घंटे बाद ही हो गई, लेकिन दोनों महिलाओं की शिनाख्त लगभग दो घंटे बाद हो सकी। पुलिस ने तीनों शव मोर्चरी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव निवासी सूरज (24) गांव में ही रहकर खेती करता था। शुक्रवार को उसके इकलौते पुत्र अनश (3) का मुंडन हरदोई शहर के बाबा मंदिर में हुआ था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सूरज के रिश्तेदार बड़ी संख्या में बस और बाइकों से आए थे। मुंडन होने के बाद देर शाम कुछ रिश्तेदार बस से इमलिया चले गए, तो कुछ बाइक से निकल गए।
विज्ञापन

एक बाइक पर सूरज अपनी ममेरी सास सदा प्यारी उर्फ सुधा (45) निवासी इमलिया और मौसिया सास निर्मला (50) निवासी पौथेपुरवा थाना सुरसा जनपद हरदोई के साथ वापस गांव जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बरगदिया बॉर्डर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सूरज की शिनाख्त तो कर ली गई, लेकिन महिलाओं की शिनाख्त करने में काफी समय लग गया। पुलिस ने तीनों शवों को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में भेज दिया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। बेनीगंज कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed