फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three girls drowned in the pond while taking bath, two died

Hardoi News: नहाते समय तीन बालिकाएं तालाब में डूबीं, दो की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three girls drowned in the pond while taking bath, two died
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर तालाब में नहाने गईं तीन बालिकाएं डूब गईं। इनमें से एक किसी तरह से तैर कर निकल आई, जबकि दो बालिकाओं की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन गमगीन हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोगावा जोत निवासी श्रीपाल की आठ वर्षीय पुत्री अर्चना और पड़ोस के रहने वाले राम सिंह की सात वर्षीय पुत्री शालिनी व 12 वर्षीय पुत्री नीतू के साथ गांव के पश्चिम की ओर तालाब में नहाने गई थी। नहाने के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चली गईं। अर्चना व शालिनी की डूबकर मौत हो गई। वहीं, नीतू किसी तरह तालाब से तैरकर निकल आई, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद नीतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तालाब से दोनों बालिकाओं के शव निकाले। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed