फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three friends were riding on a single bike; one lost his life after being struck by a Bolero.

Hardoi News: एक ही बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, बोलेरो की टक्कर से एक की जान गई

Tue, 21 Apr 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three friends were riding on a single bike; one lost his life after being struck by a Bolero.
फोटो-35- नितिन। फाइल फोटो
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के खड़गपुर तिराहे पर सोमवार रात बोलेरो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद बोलेरो समेत चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




गुरसहायपुरवा निवासी नितिन (20) बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। सोमवार रात वह अपने दोस्त सचिन (21) और प्रभात उर्फ आदि (19) के साथ बाइक से खड़गपुर तिराहा किसी काम से गए थे। देर रात तिराहे पर ही वह लोग बाइक से सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पिता कल्लू अग्निहोत्री ने बताया कि जानकारी पर वह लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाए। यहां नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभात और सचिन का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की जानकारी पर मां उर्मिला बदहवास हो गईं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना अरवल थाना क्षेत्र में हुई है। परिजनों से शिकायत लेकर अरवल थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed