{"_id":"688518b7cc9113402f08c1f2","slug":"three-friends-riding-a-bullet-hit-a-bullock-cart-from-behind-home-guards-son-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134917-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बैलगाड़ी में पीछे से घुसे बुलेट सवार तीन दोस्त, होमगार्ड के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बैलगाड़ी में पीछे से घुसे बुलेट सवार तीन दोस्त, होमगार्ड के बेटे की मौत
विज्ञापन
दिवंगत सालिगराम।
हरदोई। भरखनी-रूपापुर मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक बुलेट बाइक से कांवड़ यात्रियों को छोड़ने जा रहे थे, तभी आगे चल रही बैलगाड़ी में पीछे से जा घुसे।
पाली थाना क्षेत्र के रामनगरिया निवासी तन्नूलाल पाली थाने में ही होमगार्ड हैं। उनके मुताबिक, शुक्रवार की शाम सात बजे गांव में कांवड़ यात्रा निकली। श्रद्धालु ट्राॅली पर सवार होकर गंगाजल लेने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट रवाना हुए।
इन लोगों को रूपापुर तक छोड़ने के लिए गांव के ही बसंत और अभय बुलेट से जा रहे थे। उनका बेटा सालिगराम (19) भी दोस्तों के साथ बुलेट पर सवार हो गया। भरखनी-रूपापुर मार्ग पर वीरेपुर के पास बुलेट अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही बैलगाड़ी में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों घायल हो गए। सालिगराम को परिजन शाहजहांपुर अस्पताल ले गए। बाकी दोनों को परिजन कानपुर ले गए। शाहजहांपुर में सालिगराम की शुक्रवार देर रात ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि बैलगाड़ी में बुलेट पीछे से घुस जाने के कारण हादसा हुआ है।