फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three friends riding a bike collided with the rear of a truck, two died

Hardoi News: ट्रक के पिछले हिस्से से टकराए बाइक सवार तीन दोस्त, दो की मौत

Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike collided with the rear of a truck, two died
हरदोई। बाइक सवार तीन दोस्त शहर में अटल चौक के पास गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसे। घटना में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मामूली चोटिल हुआ। शनिवार आधीरात के बाद हुई घटना से तीसरा दोस्त इतना बदहवास हो गया कि चुप्पी ही साधे रहा।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के नारायणपुरी अलीनगर निवासी मनीष रावत (18) दवा बनाने की एक फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था। सीतापुर जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के करसा निवासी कन्हैया लाल (18) और लखनऊ के ही केसरी कृष्णा क्षेत्र निवासी रिजवान (18) भी उक्त फैैक्टरी में मनीष के साथ काम करता था। तीनों दोस्त शनिवार दोपहर बाद घर से हरदोई में शादी में जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन

आधीरात के बाद लगभग डेढ़ बजे अटल चौक के पास रोडवेज बस अड्डा मार्ग से सांडी रोड जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक टकरा गई। बाइक सवार बड़ा चौराहा की तरफ से आ रहे थे। टक्कर लगने से मनीष और कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई। रिजवान मामूली रूप से चोटिल हुआ, लेकिन दोस्तों की मौत से बदहवास हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचाए और रिजवान का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रिजवान घटना के बाद से कुछ बता नहीं रहा है। किसकी शादी में गए थे, कार्यक्रम कहां था, जैसे सवालों के जवाब भी रिजवान ने नहीं दिए। फिलहाल परिजनों के आने पर रिजवान साथ चला गया। एक दो दिन बाद फिर से पूछताछ की जाएगी। दुर्घटना करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है।


परिजनों काे पुलिस ने दी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी आधीरात के बाद लगभग ढाई बजे पुलिस ने मनीष और कन्हैया के परिजनों को फोन पर दी। घटना का पता चलने पर परिजन हरदोई के लिए रवाना हो गए। मनीष दो भाइयों में छोटा था, जबकि कन्हैया भी दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed