फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three Crores to be Spent on Drainage and Water Coolers

Hardoi News: जलनिकासी और वाटर कूलर पर खर्च होंगे तीन करोड़

Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three Crores to be Spent on Drainage and Water Coolers
फोटो 11: शाहाबाद नगर में एसबीआई शाखा के पास यह है नाला की दशा। संवाद
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शाहाबाद नगर पालिका की 5.10 करोड़ की कार्ययोजना पर लगाई मुहर

27 स्थानों पर लगवाए जाएंगे वाटर कूलर, दिलेरगंज में पानी निकासी के लिए बनेगा नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहाबाद नगर के लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए 5.10 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद के माध्यम से कराए जाने वाले कामों को जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंजूरी दे दी है। नगर पालिका की तरफ से कराए जाने वाले कामों में से जलभराव की समस्या का समाधान और आमजन को शीतल पेयजल आपूर्ति पर करीब तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे।



नगरीय निकाय की तरफ से कराए जाने वाले कामों के प्रस्तावों के परीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। नगर पालिका परिषद शाहाबाद की तरफ से 16 प्रस्तावों पर काम कराने की कार्ययोजना दी गई। इन कामों को कराए जाने के लिए 5,10,90,668 रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यह रुपये 15वां वित्त आयोग की मद के टाइड और अनटाइड फंड से खर्च किए जाएंगे। निकाय की तरफ से दिए गए प्रस्तावों में नगर शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज में एसबीआई की शाखा से अशोक मिश्रा के मकान तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला बनवाए जाने पर 53,64,796 रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसे ही 42,50,452 रुपये की लागत से मोहल्ला दिलेरगंज में ही महेश चंद्र के मकान से पाली सड़क तक पानी निकासी के आरसीसी कवर्ड नाला बनवाया जाना प्रस्तावित है। 54,12,326 रुपये से मोहल्ला गिगयानी में दीनदयाल के मकान से संतोष कुशवाहा के प्लॉट तक पानी निकासी के लिए आरसीसी कवर्ड नाला बनवाया जाएगा।



निकाय ने पानी की निकासी के काम के साथ ही गर्मियों में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 27 स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना का भी निर्णय लिया। प्रशासन ने इस काम के लिए 1,54,00,000 रुपये खर्च किए जाने की मंजूरी दी है। ऐसे ही 13,73,133 रुपये मोहल्ला जटपुरा में रज्जन त्रिवेदी के मकान से भोला त्रिवेदी के मकान तक आरसीसी सड़क और नाली, 15,10,078 रुपये से मोहल्ला भूड़ा में मुख्य सड़क से नरेश के मकान होते हुए राजू महावत के मकान तक आरसीसी सड़क और नाली, 16,36,491 रुपये से मोहल्ला भूड़ा में ही पंचायत घर से बुद्धि के मकान तक आरसीसी सड़क और नाली, 35,20,187 रुपये से मोहल्ला नई बस्ती में मुख्य सड़क से पंकज पांडेय से आशीष अवस्थी के मकान तक और मधुर पाठक के मकान से पाली सड़क तक आरसीसी सड़क और नाली बनाए जाने पर खर्च किए जाएंगे। अन्य मोहल्लों में भी सड़क और नाली के कामों को शामिल किया गया है।



60 लाख रुपये से बनेगा स्वागत द्वार

नगर पालिका परिषद शाहाबाद की तरफ से नगर की सीमा पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। निकाय ने सांडी-शाहाबाद सड़क पर दिलवारपुर के पास स्वागत द्वार बनवाने पर 59,82,587 रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव दिया है। निकाय की तरफ से प्रस्तावित एस्टीमेट के आधार पर प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।

वर्जन
शाहाबाद नगर पालिका परिषद की तरफ से प्राप्त प्रस्ताव और कार्ययोजना को परीक्षण के बाद मंजूरी दी गई है। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह काम समय से शुरू कराते हुए बरसात से पहले-पहले नाला-नालियों और सड़क के कामों को पूरा करा लें। काम गुणवत्तापरक कराए जाएंगे, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed