{"_id":"68ebe429bcdab93d6e076f2b","slug":"three-crore-rupees-received-in-the-second-installment-for-palia-bedijor-road-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138732-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पलिया-बेड़ीजोर मार्ग के लिए दूसरी किस्त में मिले तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पलिया-बेड़ीजोर मार्ग के लिए दूसरी किस्त में मिले तीन करोड़
विज्ञापन
हरदोई। कटियारी क्षेत्र के लोगों को फर्रुखाबाद तक जाने और आने के लिए जल्द ही मार्ग मिल जाएगा। शासन ने फर्रुखाबाद से जोड़ने वाले पलिया-बेड़ीजोर निर्माणाधीन मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को दूसरी किस्त में रुपये मिल जाने से मार्ग के काम में तेजी आने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से राज्य राजमार्ग बिलग्राम-सांडी-अल्लागंज मार्ग से पलिया-बेड़ीजोर कड़हर होते फर्रुखाबाद को जोड़ने वाले मुख्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए फरवरी 2025 में 40 करोड़, 39 लाख, 71 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। लोक निर्माण विभाग को फरवरी में दी गई स्वीकृति पर मार्च में काम कराने के लिए 15 करोड़, 12 लाख, 95 हजार रुपये भी दे दिए थे।
शासन से पहली किस्त में रुपये मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया था। बताया कि बरसात और बाढ़ के कारण आवागमन की दिक्कतों के कारण लोक निर्माण विभाग ने काम रोक दिया था।
विज्ञापन
--
पलिया-बेड़ीजोर मार्ग के लिए शासन से दूसरी किस्त जारी किए जाने की जानकारी है। शासनादेश हो गया है जिससे जल्द ही रुपये भी विभाग को प्राप्त हो जाएंगे। वैसे तो काम कराया जा रहा है लेकिन अब रुपये मिलने से काम में और तेजी लाई जाएगी। ताकि काम को समय से पूरा कराया जा सके। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड-एक