फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three chain robbers arrested, stolen mobile, laptop recovered

Hardoi News: तीन चेन लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, लैपटॉप बरामद

Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three chain robbers arrested, stolen mobile, laptop recovered
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में दो माह पहले हुई लूट की घटना का सुरसा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी के छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 8900 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी प्रमोद कुमार ने सात नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि इनकी मां घर के बाहर थीं तभी बाइक पर आए दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके गले से चेन खींचकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर खुलासे की कोशिश शुरू की थी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव शनिवार आधीरात के बाद ढोलिया चौराहा पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हुसियापुर पुल के पास तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम हुसियापुर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग आते दिखे तो इन्हें रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे तो पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ मे इन लोगों ने अपना नाम पता देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी अमन वर्मा और अंकित पाल व बनियानीपुरवा निवासी ऋषी बताया। इनके पास से चोरी के छह फोन, लैपटॉप और 8900 रुपये बरामद हुए। इन लोगों ने गड़रियनपुरवा में महिला से लूटी गई चेन को बेचकर रुपये खर्च कर दिए थे और 8900 रुपये ही बचे थे। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव और योगेंद्र सिंह, सिपाही पिंटू सिंह, मोनू, टांडेवाल, रत्नेश कुमार, आकाश कुमार और कौशल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तकनीक के जानकार हैं तीनों शातिर
पुलिस का दावा है कि तीनों शातिर बाइक से जिले के अलग-अलग इलाकों में घूमते हैं। मौका पाकर मोबाइल और चेन छीन लेते हैं। अधिकांश मोबाइल लॉक होते हैं, लेकिन लैपटॉप की मदद से यह लोग चोरी के मोबाइल का लॉक खोल लेते थे। इसके बाद मोबाइल बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed