फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three bike riders died in collision with private bus

Hardoi News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders died in collision with private bus
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिल्हौर कटरा मार्ग पर निजी बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को बिलग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है, लेकिन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी सुरेश (60) खेती करते थे। उनका छोटा पुत्र सुमित डेयरी चलाता है। डेयरी के लिए सुरेश को गाय खरीदनी थी। इसके लिए वह गांव निवासी अर्पित (18) और भैंसीमऊ निवासी जगदीश (56) के साथ बाइक से रोशनपुर में लगने वाले पशु मेले में जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

बाइक अर्पित चला रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर रोशनपुर गांव में पशु मेला स्थल के सामने बिलग्राम की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेश और अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीडी अनिरुद्ध ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। घटना के बाद बस की सवारियां खुद ही उतर गई थीं और दूसरे साधनों से गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेश और उसके बड़े पुत्र सुजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लगभग एक साल पहले सुरेश की जमानत हो गई थी, लेकिन सुजीत अब भी जेल में है। छोटा बेटा सुमित अविवाहित है। दुर्घटना में सुरेश की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी बदहवास हो गई। घटना में जान गंवाने वाले अर्पित दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अंकित घटना का पता चलने पर मौके की तरफ दौड़ा, लेकिन वहां जाकर उसे भाई का शव ही मिला। इसी तरह जगदीश यादव के पुत्र भी घटना का पता चलने पर बिलख पड़े। जगदीश के चार पुत्र हैं और जगदीश की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed