फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three arrested in murder case

किशोर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
three arrested in murder case
हत्यारोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया में शनिवार देर रात किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचे के साथ ही दो लाइसेंसी बंदूक भी मिली हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात ग्राम निपनिया में अपने घर की छत पर मौजूद अनुराग यादव (16) पुत्र परशुराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा संतराम ने अनिरुद्ध सिंह यादव और उसके पुत्रों अखिलेश और विमलेश, बबलू पुत्र ठाकुर सिंह यादव, अनूप व अजीत पुत्र प्रताप सिंह के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक अनुराग का बड़ा भाई ओमकार आरोपियों के परिवार की युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया था और वहीं शादी कर रहने लगा था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने अनुराग की हत्या की है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पिहानी कोतवाल महेश चंद्र दबिश दे रहे थे। निपनिया पुल के पास रविवार रात दो बजे अखिलेश, बबलू और अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बबलू और अनिरुद्ध के पास से एक-एक लाइसेंसी बंदूक, पांच कारतूस और दो खोखे मिले हैं। दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed