{"_id":"663d0f8eede8560c850dbefd","slug":"three-arrested-for-making-and-selling-adulterated-liquor-more-than-five-thousand-lids-also-recovered-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114330-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, पांच हजार से ज्यादा ढक्कन भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, पांच हजार से ज्यादा ढक्कन भी बरामद
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात बिलग्राम मार्ग पर फर्दापुर में स्थित शिव मंदिर के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 20 लीटर अपमिश्रित (मिलावटी) शराब बरामद की गई। आरोपियों के पास से अलग-अलग ब्रांड की बोतलों के तकरीबन पांच हजार ढक्कन बरामद हुए हैं। साथ ही 10 खाली पौव्वे भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार रात शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बिलग्राम रोड पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिलावटी शराब बनाकर बेचने वाले संदिग्ध लोग फर्दापुर गांव में शिव मंदिर के पास मौजूद हैं। इस पर शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम मौके पर पहुंची।
यहां पुलिस ने मूलरूप से उन्नाव जनपद के बारासगवर के चिलौली गांव निवासी और अब दिल्ली के बुद्धबिहार फेज एक के बी-56 में रहने वाले रामकृष्ण, शहर कोतवाली क्षेत्र के कंथाथोक निवासी अखिलेश और मूलरूप से मल्लावां कस्बे के राघौपुर मोहल्ल निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र मौजूदा समय में नई दिल्ली के मकान नंबर डी-306-78 गली नंबर सात, कालू कालोनी बुद्धबिहार फेज-2 में रह रहा है। इनके कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर मिलावटी शराब, इंपीरियल ब्लू के 3,280 ढक्कन, रॉयल स्टैग के 800 और मैकडॉवेल्स के 950 ढक्कन बरामद किए। इनके पास से 10 खाली पौव्वे और एक बाइक भी बरामद हुई है।
पूछताछ के दौरान इन लोगों ने पुलिस को बताया कि मिलावटी शराब बनाकर खाली पौव्वों में भर देते थे। इस पर किसी ब्रांडेड कंपनी का ढक्कन लगाकर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे। इन लोगों ने बताया कि दिल्ली से लाकर मिलावटी शराब कानपुर व इसके आसपास के इलाकों में भी बेच चुके हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में शहर कोतवाल संजय पांडेय, आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह, बदरीनाथ, गिरीश कुमार, शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, रेलवेगंज चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार, दीवान कृष्ण कुमार रावत, सिपाही देवेंद्र कुमार, आबकारी विभाग के दीवान जमालुद्दीन खां, सिपाही छोटेलाल और धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।