फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three accused arrested in fyring case

सिपाही को गोली मारने में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested in fyring case
कछौना कोतवाली में पुलिस हिरासत में आरोपी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सोमवार शाम सिपाही को गोली मारे जाने की घटना में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम ज्ञानपुर के निकट पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेके पर विवाद की सूचना पर कछौना कोतवाली के सिपाही कौशलेंद्र और महिपाल पहुंचे थे। यहां कार सवार चार युवकों में एक ने कौशलेंद्र पर चार गोलियां लाइसेंसी पिस्टल से चला दी थीं। तीन गोलियां लगने से सिपाही कौशलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गोली चलाने वाले संदीप सिंह फौजी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संदीप के तीन साथी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इन सभी के विरुद्ध कछौना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार को कछौना कोतवाली पुलिस ने रवि सिंह पुत्र उत्तम सिंह, गोविंद सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण सिंह व रणजीत सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासीगण बर्राघूमन थाना बघौली को रेलवे क्रासिंग के निकट से गिरफ्तार कर लिया। कछौना कोतवाल राय सिंह ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed