{"_id":"6640f6165a44240ea5097c3b","slug":"threatened-to-shoot-wife-with-pistol-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114444-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी को दी तमंचे से गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी को दी तमंचे से गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पति से विवाद की सूचना पत्नी ने यूपी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पत्नी ने बताया कि पति तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर मजरा नूरपुर हथौड़ा में विवाद होने की सुचना यूपी 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच में गांव की बेबी नाम की महिला ने बताया कि उसके पति कन्हैया लाल के पास तमंचा है। आए दिन बेबी और उसकी पुत्री कंचन से मारपीट करता है। तमंचे से हत्या कर दिए जाने की धमकी भी देता है। इस पर पुलिस टीम में शामिल सिपाही राज कुमार ने घर की तलाशी ली, तो गेहूं की बोरी में छिपाकर रखा गया तमंचा बरामद हो गया।
मौके से ही पुलिस ने कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपालमणि ने बताया कि घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। मौके से एक तमंचा मिला था। आरोपी कन्हैयालाल को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।