फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thread ceremony on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर होगा यज्ञोपवीत संस्कार

Thu, 02 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 02 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thread ceremony on Akshaya Tritiya

सामाजिक संस्था भगवान परशुराम प्रेरणा ट्रस्ट के

विज्ञापन
तत्वावधान में गुरुवार को एक बैठक विष्णुपुरी सनेही धाम में हुई, जिसमें अक्षय तृतीय के दिन ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित करने का फैसला किया गया। साथ ही यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।

ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सामाजिक संस्कारों में पैसे की फिजूल खर्ची को रोक कर अपने बच्चों को शिक्षा और विकास में धन लगाएं। कहा कि शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को संस्कार देना भी समाज और अभिभावकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अरुणेश बाजपेयी ने कहा कि समाज के लोगों से संपर्क कर जनेऊ के साथ सामूहिक विवाह भी कराए जाएं। कमलेश पाठक, अविनाश मिश्र, गिरीश बाजपेयी व सर्वेश पांडेय ने ब्राह्मण युवकों को टीम बनाकर संस्कारों के आयोजन के प्रचार प्रसार करने की बात कही।

बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, श्रीलाल मिश्र, हनुमान मिश्र, ओपी तिवारी, सलिल दीक्षित, मधुर मिश्र, पारुल दीक्षित व अशोक बाजपेयी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed