Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Hardoi News
›
Those who commit the theft are the very ones conducting the investigation; the thief will not be caught: Avimukteshwaranand.
{"_id":"6a4945bea2a9517db506a4ac","slug":"those-who-commit-the-theft-are-the-very-ones-conducting-the-investigation-the-thief-will-not-be-caught-avimukteshwaranand-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152596-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो चोरी करने वाले हैं, वही जांच करने वाले, चोर नहीं पकड़ा जाएगा : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो चोरी करने वाले हैं, वही जांच करने वाले, चोर नहीं पकड़ा जाएगा : अविमुक्तेश्वरानंद
फोटो-26-शाहाबाद में लोगों का अभिवादन करते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। संवाद
Link Copied
शाहाबाद। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मंदिर नहीं देश चलाएं। मंदिर चलाना साधू संतों का काम है। अयोध्या के चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि चोर कभी चोर को नहीं पकड़ता, हमेशा सिपाही चोर को पकड़ता है। जो चोरी करने वाले हैं वही जांच करने वाले हैं। इसलिए सवाल ही नहीं उठता कि कोई चोर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
81 दिवसीय यात्रा के क्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार शाम शाहाबाद पहुंचे। अल्हापुर तिराहे पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गाय को राष्ट्र और राज्य माता का दर्जा नहीं दे सकती, उसे वोट देने से पहले सोच विचार करने की जरूरत है। शाहाबाद में उनके स्वागत में चौधरी उमेश गुप्ता, आलोक पाठक, विमलेश लोधी, सत्यवीर शुक्ला, विमल पांडेय, डॉ. मनीष शर्मा, रचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।