फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   This world is in the last stage of hatred...: Charan Singh Bashar

यह दुनिया नफरतों की आखिरी स्टेज पर है ... : चरण सिंह बशर

Sun, 28 Sep 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
This world is in the last stage of hatred...: Charan Singh Bashar
फोटो 31: संडीला में कलाम पेश करते चरण सिंह बशर। स्रोत : आयोजक
संडीला। सालाना ऑल इंडिया मुशायरे की शुरूआत करते हुए मशहूर शायर चरण सिंह बशर ने कलाम पेश किया कि यह दुनिया नफरतों की आखिरी स्टेज पर है, इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं। अध्यक्षता कर रहे जौहर कानपुरी ने पढ़ा कि मुतमइन तू कि तेरे पांव से कांटा निकाल, मैं भी खुश हूं कि तेरी कैद से आजाद हुआ।
विज्ञापन

बज्म-ए-सलाम संदीलवी फाउंडेशन की तरफ से एक लॉन में 11वें सालाना ऑल इंडिया मुशायरा अंतरराष्ट्रीय शायर जौहर कानपुरी की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. जुबैर सिद्दीकी ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि हम अपने साथ इनको उम्र भर रखते हैं इज्जत से, वो हम में से नहीं मां-बाप को जो बोझ समझे। शबीना अदीब ने अपनी नज्म से महफिल को सजाया कि जो खानदानी रईस हैं, वह मिजाज रखते हैं नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। दावर रजा संडीलवी ने पढ़ा कि तेल सारा अगर जल गया तो लहू दे के रौशन करो इन चिरागों को बुझने न दो वरना रास्ता दिखाएगा कौन।
विज्ञापन

अफजल इलाहाबादी ने कहा कि रोज आता है वह झरने में नहाने के लिए, आग पानी में लगाता है चला जाता है। वहीं सलमान जफर ने ईमान पर भरोसा जताते हुए पढ़ा कि खुदा की जात पर कितना भरोसा है, इसे देखो, परिंदा सिर्फ खाता है, बचाकर कुछ नहीं रखता। डॉ. मखमूर काकोरवी, असद अख्तर असद, रुस्तम इलाहाबादी, रुबीना अयाज, नौशाद अनगढ़ संभली, शकील गयावी, खलील फरीदी रायबरेली, इरशाद कानपुरी, असगर बिलग्रामी, सत्याधर सत्य, खलील अख्तर लखनवी, रमीज वाहिद मेरठी, फररीदुद्दीन अहमद, सुहैल संडीलवी, मौलाना काजिम नदवी, प्रो. उमर कमालुद्दीन और प्रो. मुशीर हुसैन सिद्दीकी समेत शायरों ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। संचालन असीम काकोरवी ने किया। मुशायरे में शैलेश अग्निहोत्री, कुंवर वीरेंद्र सिंह, अब्दुल वली, जुहैर सिद्दीकी, तबस्सुम, वकार, अतहर, मंसूर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed