{"_id":"655903596a6537666c0bcb3a","slug":"thieves-took-away-cash-and-jewelery-from-three-houses-hardoi-news-c-213-1-hra1003-6689-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीन मकानों से नकदी, जेवर समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीन मकानों से नकदी, जेवर समेट ले गए चोर
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के भरौना गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाया। यहां से नकदी व जेवर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
शुक्रवार रात भरौना गांव निवासी सोनू श्रीवास्तव के कमरे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। सोनू बाहर बरामदे में सो रहा था। मां मायके मैगलगंज गई थीं। चोरों ने बक्से का कुंडा तोड़कर साड़ी, पायल, झुमकी, झाले और मांग बेदी के अलावा 10 हजार की नकदी चोरी कर ली।
सुबह बक्सा घर के सामने खंडहर में पड़ा मिला। यहां से 100 कदम के फासले पर दूसरी वारदात शिवकुमार के खाली पड़े मकान में हुई। चोरों ने कमरे का कुंडा तोड़कर अलमारी और बक्से से कमर बिछुआ, झाला, हाथ फूल चोरी कर लिया। दूसरे मकान में रहने वाली मां ने जब सुबह देखा तो बक्सा गायब था। बक्सा पड़ोस के खेतों में पड़ा मिला।
विज्ञापन
तीसरी वारदात में चोरों ने दिलीप मिश्रा के मकान को निशाना बनाया। दिलीप और उनके भाई का परिवार अलग-अलग कमरे में सोया था। दोनों के पास लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर है। दिलीप तीसरे कमरे में सोए थे। मां सुमनलता मायके गई थीं, इसलिए उनका कमरा बंद था। यहां चोर छत पर पहुंचे और सीढि़यों से होकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। बक्से में रखी साड़ी, पायल, अंगूठी, नाक व कान के जेवर, 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। मामा के बेटे विभु शुक्ला से चोरों को जाता देख तो शोर मचा दिया।
कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।