फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves took away a safe full of jewelery from a jeweler's shop.

Hardoi News: सराफ की दुकान से जेवर भरी सेफ उठा ले गए चोर

Sat, 11 Nov 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away a safe full of jewelery from a jeweler's shop.
हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र से बमुश्किल 100 और 300 मीटर दूर स्थित दो दुकानों और देसी शराब ठेके को चोरों ने निशाना बनाया। नकाबपोश चोर ज्वैलरी शॉप से जेवर भरी सेफ ही उठा ले गए। पुलिस को यह सेफ गांव के बाहर एक बाग में खाली मिली। सेफ से लगभग पौने चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और देसी शराब के ठेके से 80 हजार रुपये चोर ले गए।
विज्ञापन

सुरसा थानाक्षेत्र के सरसईया गांव निवासी नंदराम यादव की सोने-चांदी की दुकान सुरसा में थाने से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है। धनतेरस के मद्देनजर उन्होंने सोने चांदी के जेवर भी लाकर दुकान की छोटी सेफ में रख दिए थे। रात में किसी समय चोरों ने उनके दुकान का शटर उखाड़ दिया और सेफ उठा ले गए। इसी दुकान के पड़ोस में किरन पाल का जनसुविधा केंद्र है। उनकी दुकान का भी चोरों ने शटर उखाड़ दिया। यहां से चोर 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाने से लगभग 100 मीटर दूर स्थित श्याम जायसवाल के देसी शराब ठेके को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे की फुटेज में नकाबपोश चोर नजर आए, लेकिन बाद में चोरों ने सीसीटीवी का तार काट दिया। सेल्समैन आकाश कुमार के मुताबिक, चोर यहां से 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। ठेके के पास लेटे एक शख्स ने संदिग्ध लोगों को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों की घेराबंदी की, लेकिन चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक सुरसा बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन चोर भाग निकले। चोरों की तरफ से एक फायर किया गया था। उन्होंने बताया कि तीनों पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed