{"_id":"64b048ac9536b07b890c1754","slug":"thieves-targeted-two-houses-stealing-lakhs-hardoi-news-c-213-1-hra1003-627-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गांव लुदियापुर में बुधवार की रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह आंख खुलने पर सामान बिखरा देख पीड़ितों के होश उड़ गए। जांच करते हुए दोनों पीड़ित परिवारों से घटनाक्रम के बारे में पुलिस ने जानकारी ली।
लुदियापुर गांव निवासी सुनने छुन्ने उर्फ ऋषिपाल बुधवार की शाम खाना खाने के बाद परिजन आंगन में जाकर सोए गए। रात में चोरों ने मकान के पीछे पांच जगह सेंध काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उसके बाद घर के पीछे लगी खिड़की की जाली तोड़कर मकान के अंदर दाखिल होकर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ कर 20 हजार रुपये समेत एक लाख रुपये की लागत के जेवरात उठा ले गए।
गुरुवार की सुबह कमरे में पहुंची पीड़ित की मां मायावती को सामान बिखरा मिला। जिसे देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मां की आवाज सुन छुन्ने व परिवार के लोग भी नीचे आ गए। पीड़ित ने बताया कि घर से मांगवेदी, एक जोड़ी झाले, गले का हार, हाथफूल पायल, कमर के विछुआ, व अन्य आभूषण चोर ले गए। पड़ोस में रहने वाले अमरदास के मकान हुई। अमरदास ने बताया कि उसके मकान के कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार रुपये चोर चुरा ले गए। वारदात के समय वह मकान के बाहर सो रहा था। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच की जा रही है। जल्द दोनों चोरियों का खुलासा किया जाएगा